महिला आरक्षण बिल लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च

Share This News

जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार का धनबाद आगमन जल्द होगा :पिंटू कुमार सिंह

धनबाद/पटना: गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड( जदयू) के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने पटना स्थित उनके सरकारी आवास 1 अणे मार्ग पर मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच औपचारिक बातचीत हुई।मुलाकात के दौरान पिंटू कुमार सिंह ने नीतीश कुमार को धनबाद आने का औपचारिक आमंत्रण देते हुए कहा कि उनके आगमन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और वर्तमान परिप्रेक्ष्य में संगठनात्मक व आगामी राजनीतिक चुनौतों के लिए तैयारी उनके दिशानिर्देश में मजबूत होगी । इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने धनबाद आने का आमंत्रण पर सहमति जताते हुए कहा की धनबाद से उनका बहुत पुराना रिश्ता है और यह रिश्ता हमेशा कायम रहेगा।साथ ही आश्वासन दिया कि धनबाद आने का विस्तृत कार्यक्रम तैयार कर उन्हें शीघ्र सूचित किया जाएगा।

Leave a comment