पाकिस्तान ने 24 मई तक भारतीय विमानों पर लगाया प्रतिबंध, एयरस्पेस बंद

Share This News

DESK: भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर हवाई संबंधों में तनाव देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस 24 मई 2026 तक बंद रखने का निर्णय लिया है।

इस फैसले के तहत भारत में पंजीकृत, लीज पर लिए गए, वाणिज्यिक और सैन्य—सभी तरह के विमानों को पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह निर्देश ‘नोटिस टू एयरमेन’ (NOTAM) के जरिए जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पहले जारी प्रतिबंध की अवधि खत्म होने से पहले ही इसे आगे बढ़ा दिया गया है, जिससे दोनों देशों के बीच हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है।

पृष्ठभूमि में देखा जाए तो पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी, के बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे के विमानों के लिए अपने-अपने एयरस्पेस पर रोक लगा दी थी।

हालांकि पाकिस्तान इस फैसले के पीछे सुरक्षा और कूटनीतिक वजहें बता रहा है, लेकिन इसे भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इस प्रतिबंध का असर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रूट और समय पर पड़ सकता है, जिससे एयरलाइंस और यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।

Leave a comment