स्थानीय प्रतिभाओं ने दिए एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति
धनबाद: कोयला नगर कम्युनिटी हॉल में शनिवार को आयोजित तीन दिवसीय 5 वें ऑल इंडिया डांस म्यूजिक एंड ड्राइंग कंपटीशन इंस्ट्रूमेंट एवं फेस्टिवल कार्यक्रम में अलगबलग राज्यों के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर शानदार आगाज किया गया। इस कार्यक्रम में , धनबाद ,पश्चिम बंगाल गिरिडीह समेत अन्य जिलों के बच्चे भाग ले रहे हैं। जो विभिन्न सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं में अपनी मनमोहक- मनभावन प्रतिभा मंच पर दिखा रहे हैं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेताओं की घोषणा कार्यक्रम के जज सिमरन छाबड़ा एवं शायरी नाहा, के द्वारा की जाएगी।कार्यक्रम अंतिम दिन मुख्य अतिथि के द्वारा उन्हें मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। सरसी चंद्रा ने कहा स्थानीय बच्चों को कला के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाने और प्रोत्साहित करना हमारा प्रथम उद्देश्य है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनबाद विधायक राज सिन्हा व 99 ग्रुप ऑफ़ कंपनीज के महेश मोदी है। और विशिष्ट अतिथि में संतोष रजक क्लब इंडिया, राजेंद्र प्रसाद अध्यक्ष काला हीरा थे।