उदय प्रताप सिंह ने हर्ष को दसवीं बोर्ड परीक्षा में जिला टॉपर बनने पर किया सम्मानित

Share This News

हर्ष धनबाद जिले में जिला टॉपर और राज्य में पांचवा स्थान प्राप्त किया है

धनबाद :कुसुम बिहार कालोनी निवासी उमेश तिवारी के पुत्र, डीएवी मॉडल स्कूल सीएफआरआई डिगवाडीह के छात्र हर्ष कों दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में 98.8% अंक प्राप्त कर शानदार, गर्वपूर्ण सफलता हासिल करने के उपलक्ष्य में श्री रामसेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में झारखंड अभिभावाक संघ के अध्यक्ष पप्पू सिंह,एयरपोर्ट मिशन के परवीन गोधा, अविनाष पांडे, सत्येंद्र नाथ तिवारी इत्यादि ने हर्ष को अंग वस्त्र तथा मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। बता दें हर्ष धनबाद जिले में जिला टॉपर बने हैं और राज्य में पांचवा स्थान हासिल किया है।उदय प्रताप सिंह ने कहा कि हर्ष ने अपने परिवार के साथ पूरे धनबाद और झारखंड का मान बढ़ाया है यह उसकी मेहनत,अनुशासन,परिवार के सकारात्मक माहौल और पढ़ाई के प्रति पूर्ण समर्पण का परिणाम है। आगे की बड़ी परीक्षाओं में भी हर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करके धनबाद का नाम रोशन करेगा

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment