Breaking News

उप विकास आयुक्त ने विकास कार्यों का किया नरीक्षण

Share This News

उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने आज बलियापुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने बलियापुर के आमटाल पंचायत में संचालित विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान डीएमएफटी के तहत निर्माणाधीन दो तालाबों एवं उच्च विद्यालय आमटाल में चल रहे कार्यों की समीक्षा की। साथ में आमजनों की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रधान मंत्री आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की। संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।

वहीं उप स्वास्थ्य केंद्र आमटाल के समय पर संचालित नहीं होने पर उप विकास आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधूरे रजिस्टर को दो दिनों के भीतर पूर्ण रूप से अद्यतन करने का निर्देश दिया तथा आमजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए केंद्र को नियमित एवं समय पर संचालित करने का भी निर्देश दिया।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment