Breaking News

अपर्णा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा दशवीं बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Share This News

धनबाद: अपर्णा पब्लिक स्कूल ने सत्र 2025-26 की कक्षा दशवीं बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है। इस वर्ष सभी विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। प्रिंसिपल ने बताया हर्ष हो रहा है कि 6 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जो उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। इस वर्ष के टॉपर तेजस्वी शर्मा रहे, जिन्होंने 95.20% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। 22 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 14 विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक हासिल किए, जो विद्यालय के समग्र उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाता है। स्कूल के शतप्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की।तेजस्वी शर्मा – 95.20%,संघवी कुमारी – 91.20%,
आदित्य कुमार – 90.80%,पूनम कुमारी – 90.60%,एम.डी. शादाब अनवर – 90.60%,विपुल – 90.60% अंक प्राप्त किया।विद्यालय के प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी तथा शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे।यह परिणाम अपर्णा पब्लिक स्कूल की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment