Breaking News

झामुमो का 53वां स्थापना दिवस 4 फरवरी को धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में, सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन रहेंगी मौजूद

Share This News

धनबाद, 2 फरवरी 2025 – झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) धनबाद जिला समिति द्वारा आगामी 4 फरवरी को संगठन के 53वें स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर गोल्फ ग्राउंड, धनबाद में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, जिला अध्यक्ष लक्खी सोरेन, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमितेश सहाय, केंद्रीय मीडिया पैनलिस्ट डॉ. नीलम मिश्रा, जिला सचिव मन्नू आलम और जिला प्रवक्ता समीर रवानी उपस्थित रहे।

विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने जानकारी दी कि झामुमो इस वर्ष भी अपना स्थापना दिवस भव्य रूप से धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में मनाएगा। इस कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री और झामुमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, गांडे विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो समेत अन्य विधायक और केंद्रीय पदाधिकारी बतौर अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम में जिलेभर से 50,000 से अधिक कार्यकर्ताओं और आमजन की भागीदारी की उम्मीद है।

महतो ने बताया कि इस वर्ष आम जनता में भी झामुमो के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों का भरोसा पार्टी पर बढ़ा है, और हजारों लाभान्वित लोग भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उन्होंने सभी से 4 फरवरी को समय पर गोल्फ ग्राउंड पहुंचने की अपील की।इस अवसर पर केंद्रीय सदस्यगण, जिला समिति के पदाधिकारी और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

Leave a comment