मानस मंदिर जगजीवन नगर में 3 अप्रैल से 11 अप्रैल तक 54 वां मानस अधिवेशन का आयोजन

Share This News

धनबाद :मानस प्रचार समिति, मानस मंदिर, जगजीवन नगर में 54 वें मानस महाधिवेशन का शुरुआत 3 अप्रैल शुक्रवार से 11 अप्रैल शनिवार तक चलेगा और 12 अप्रैल रविवार को पूर्णाहुति हवन एवं भंडारे का आयोजन होगा।इस कार्यक्रम के सन्दर्भ में मंदिर परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के अध्यक्ष निरंजन सिंह, सचिव विनोद दुबे एवं कोषाध्यक्ष निशांत नारायण ने जानकारी दी की चतुर्दीक मंगल एवं व्यक्तित्व निर्माण के लिए प्रयासरत साहित्यिक, सांस्कृतिक एवम धार्मिक संस्था मानस प्रचार समिति हर वर्ष तुलसीदास कृत नव दिवसीय रामायण का नवाह्यान पारायण एवं राम कथा का आयोजन करती आ रहीं है। इसी क्रम में इस बार अयोध्या से पधारें संत रामशंकर वेदांती महाराज पिठाधिश्वर श्रीरामबल्लभा कुंज, जानकी घाट से पधार रहें है जो शाम को संध्या 6.30 बजे से राम कथा करेंगे एवं प्रातः मानस के नवाहय पाठ के लिए संत राधेश्याम दस महाराज अयोध्या से ही पधार रहें है। समस्त कर्मकांड मंदिर के पुरोहित ज्योति नारायण झा के आचारत्व में होगी एवं यज्ञमान, उज्जवल कुमार वर्मा एवं मनिका कीर्ति वर्मा होंगी।3 अप्रैल को सुबह विधायक राज सिन्हा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर अनुष्ठान का श्रीगणेश करेंगे।मानस प्रचार समिति की स्थापना वर्ष 1970 में हुई थी, वैलफेयर विभाग, सीएमपीएफ एवं धनबाद के गणमान्य लोगो के द्वारा स्थापना हुईं थीं, स्वर्गीय शिवपुजन तिवारी सचिव थे, परशुराम सिंह, कमिशनर पंडा साहब एवं कई लोग शामिल थे।इस मंच में चारो शंकराचार्य, कई रामानंदचार्य, रामकिंकर उपाध्याय, डोंगरे महाराज, करपात्री महाराज आदि पधार चुके है, परंपरागत तरीके से राम कथा एवम पारायण करने का श्रेय धनबाद में समिति को ही जाता है, अभिन्न बिहार का पहली कथा यही हुईं थीं, बी सी सी एल का काफ़ी सहयोग होता था जो अब उतना नहीं हो पता है, समिति द्वारा कल्याणकारी कार्य भी काफ़ी होते है जिसमें निशुल्क औषधालय समिति द्वारा संचालित होती है जिसका वहन समिति करती है।प्रेस वार्ता में समिति के रामप्रवेश शर्मा, शमशेर सिंह, अजित गुप्ता, सनोज कुमार, सपन अधिकारी, रमा सिन्हा,कन्हाई भट्टचार्य भी उपस्थित थे।

Leave a comment