धनबाद: बहुजन समाज पार्टी, झारखंड के जोन-3 स्तरीय समीक्षा बैठक आज सर्किट हाउस धनबाद में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, मुख्य जोन इंचार्ज सुबल दास की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य प्रभारी नर्मदा प्रसाद अहिरवार ने अपने मुख्य संबोधन में कहा कि खनिज संपदा से परिपूर्ण झारखंड प्रदेश का बुनियादी विकास नहीं होना बहुत ही दुखद है। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस झारखंड समेत पूरे देश में जाति धर्म का गलत राजनीति करके लोगों को आपस में लडाने का काम कर रही है जो बहुत ही गलत है। धनबाद डीआरएम चौक पर भाजपा आरएसएस के द्वारा रामनवमी के दिन भगवा झंडा गाड़ने व बलियापुर में घटित घटना पर भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों के द्वारा किए जा रहे स्वार्थ व पार्टी संकीर्ण नीति पर आधारित करवाई का विरोध किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने के लिए सिर्फ और सिर्फ बहुजन समाज पार्टी ही कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करके ही हर तरह की समस्या का समाधान संभव है।
अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, मुख्य जॉन इंचार्ज सुबल दास ने कहा कि आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती जॉन स्तरीय धनबाद में समारोह पूर्वक कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने संगठन विस्तार पर जोर देते हुए संगठन मजबूती का आह्वान किया।
बैठक का संचालन जॉन प्रभारी जयदेव मेहरा द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव शिवकुमार दास, प्रदेश कोषाध्यक्ष बलदेव दास, प्रदेश सचिव गौतम कुमार, जॉन प्रभारी बाबूराम मांझी, जिला अध्यक्ष अभय कुमार, गिरिडीह जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष गणेश भारती, जिला महासचिव मनोज दास, ईश्वर दास, राज किशोर दीनदयाल, सत्येंद्र कुमार, परमेश्वर रविदास, जय श्री, शिरीष कुमार, सुभाष कुमार, बसीर अहमद, डॉक्टर प्रीति रानी, मनोहर सिंह, अजीत दास, दिनेश कुमार, राजीव कुमार, अजीत रविदास, शाहिद खान, अरुण कुमार दास, वीरेंद्र राम, सहतम राम, हीरालाल राम आदि उपस्थित थे।