धनबाद:जदयू पार्टी के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रवण कुमार एवं पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो के द्वारा धनबाद जिला के बाबूडीह निवासी पिंटू कुमार सिंह को छठी बार धनबाद जिलाध्यक्ष बनने पर रांची में मनोयनन पत्र सौंपा गया। नवनिर्वाचित धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह को पार्टी के प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव, प्रदेश महासचिव उदय सिंह, प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह, प्रदेश सचिव राजू कुमार सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य विजय सिंह कुशवाहा, गुलाब महतो, केबी सहाय, मुन्ना सिन्हा, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बबलू मोदक, महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पुष्पा पांडेय, महिला नेत्री रीता रानी मंडल, डॉ राजेश राम, राजकुमार पांडेय,अशोक सिंह, शंकर विद्यार्थी,स्मृतिकांत सिंह, सकलदेव राय,विनय उपाध्याय, बैजू कुमार सिन्हा,अनिल सिन्हा, डब्ल्यू सिंह, चिरकुंडा नगर अध्यक्ष टोनी सिंह, शिशीर दा, अक्षय सिन्हा, जितेंद्र पांडेय, गोपाल चंद्र गोप,शिवचरण महतो आदि ने बधाई दिया।