धनबाद नगर निगम चुनाव में संजीव सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महापौर पद पर जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी चंद्रशेखर अग्रवाल को 31,902 वोटों के अंतर से पराजित किया।
चंद्रशेखर अग्रवाल को कुल 82,460 वोट मिले, जबकि संजीव सिंह को 1,14,362 मत प्राप्त हुए। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई और जश्न का माहौल बन गया।
नवनिर्वाचित महापौर संजीव सिंह ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे धनबाद नगर निगम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट
