बड्स गार्डेन स्कूल में होली महोत्सव

Share This News

धनबाद :रंगों का त्यौहार होली के शुभ अवसर पर बड्स गार्डेन स्कूल दलूडीह, राजगंज में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों की ओर से काफी शानदार होली‌ नृत्य और संगीत प्रस्तुत किए गए, बच्चों के बीच मिठाइयां बांटी गई। शिक्षक शिक्षिकाएं एवं बच्चे रंग और अबीर एक दूसरे पर डालकर इस प्रेम और सद्भावना के त्यौहार को मनाया।इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखा गया , छोटे-छोटे बच्चों ने अपने गुरुजनों के पैर छुए एवं आशीर्वाद लिया। स्कूल प्रबंधन के द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था की गई थी,बच्चों ने पुराने होली के गानों में नृत्य किया और खुशियां मनाएं। विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य प्रमोद चौरसिया ने बच्चों एवं अभिभावकों को होली की शुभकामनाएं दी एवं विद्यालय के चेयरमैन अमर कुमार पाल ने अपने संबोधन में यह संदेश दिया गया कि बच्चे घर में फूलों की होली खेले एवं गंदे रंगों से बचकर रहें, जबरदस्ती किसी पर रंग ना डालें और प्रेम और इस संद्भावना के त्यौहार को गरीबों के साथ मिलकर भी मनाएं।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment