धनबाद नगर निगम से महापौर निर्वाचित होने पर श्री संजीव सिंह के आवास पर बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। समर्थकों और शुभचिंतकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा मुँह मीठा कराकर अपनी शुभकामनाएँ प्रकट कीं।
इस अवसर पर रागिनी सिंह एवं राज सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में धनबाद नगर निगम विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगा और आम जनता को बेहतर नागरिक सुविधाएँ मिलेंगी।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट



