Breaking News

धनबाद में संत शिरोमणि सुपन सुदर्शन भक्त महाराज जी की जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई

Share This News

धनबाद, झारखंड। 24 फरवरी को पुराना बाजार टैम्पल रोड स्थित परिसर में आराध्य देव कुलगुरु संत शिरोमणि सुपन सुदर्शन भक्त महाराज जी की जयंती श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्तियों, युवाओं एवं श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर संत शिरोमणि के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम का आयोजन Bharatiya Sudarshan Samaj Mahasangh, Jharkhand Pradesh Yuva Pragati Sangathan, डोम समाज धनबाद एवं धनबाद महानगर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस दौरान संत शिरोमणि सुपन सुदर्शन महाराज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए समाज के विकास और उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

महानगर अध्यक्ष बिरजन राम ने कहा कि महर्षि सुदर्शन महाराज जी का जन्म द्वापर युग में हुआ था। उनका परिवार पारंपरिक रूप से बांस का कार्य करता था और समाज के पूर्वज भी इसी पेशे से जुड़े रहे हैं। वक्ताओं ने संत शिरोमणि के त्याग, समाज सुधार और आध्यात्मिक विचारों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन एवं समाज के उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष गोविंद राम, सूरज राम, सचिव मानना राम, महामंत्री प्रीतम राम, संगठन सचिव अरुण राम, संगठन मंत्री देवा राम, प्रवक्ता रवि राम, सूचना मंत्री रिंकु राम, सलाहकार मनोज प्रसाद, आजाद राम, कार्यकारिणी सदस्य राजा राम, सन्नी कुमार राम, सुमित कुमार, राहुल कुमार, बदल कुमार, राजा कुमार एवं नरेश राम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a comment