Breaking News

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने स्कूल में पौधारोपण कर जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया

Share This News

धनबाद: सरायढेला स्थित क्यूबिक मॉल में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने गोविंदपुर रोड आमाघाटा स्थित अपर्णा पब्लिक स्कूल में सामाजिक उतरदायित्व के अंतर्गत आम, चीकू,अमरूद अनार समेत अन्य फलों का 100 से ज्यादा पौधारोपण किया।किसना डायमंड एंड ज्वेलरी के धनबाद फ्रेंचाइजी पार्टनर दिनेश हेलीवाल ने बताया हरि कृष्णा एक्सपोर्ट्स (किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी) पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत हर साल आभूषण प्रदर्शनियों में आने वाले प्रत्येक आगंतुक के नाम पर एक पेड़ लगाता है। यह अनूठी पहल, जिसे अक्सर ढोलकिया फाउंडेशन के माध्यम से बढ़ावा दिया जाता है जो सतत विकास और हरित भविष्य की ओर एक बड़ा कदम है। अपर्णा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर केके सिंह ने कहा कि कृष्णा डायमंड एंड ज्वेलरी का यह पौधारोपण कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के संदर्भ में एक बहुत ही उल्लेखनीय कार्य है। साथ ही किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के दूसरे सत्र के कार्यक्रम में शोरूम परिसर में जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया गया।पौधारोपण एवं भोजन वितरण कार्यक्रम में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी फ्रेंचाइजी पार्टनर दिनेश हेलीवाल स्टोर मैनेजर संदीप कुमार गुप्ता, शाहिना, कुमकुम, प्रिया, विशाल, सचिन, विनोद,किसना कंपनी के सीएसआर शुभंकर चक्रवर्ती थे। पौधारोपण कार्यक्रम में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी की टीम के साथ अपर्णा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर केके सिंह, प्रिंसिपल अनुपम नायक प्रियंका बरनवाल, तनीषा कुमारी,सुमन सिन्हा,मनजीत सिंह, विकास यादव व बिनोद माली थे। स्कूल की को-डायरेक्टर रेनू कौशल ने समस्त किसना टीम को स्कूल में पौधारोपण के लिए धन्यवाद दिया।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment