धनबाद सांसद धुल्लू महतो ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चिटाही धाम श्रीराम महायज्ञ में आमंत्रित किया

Share This News

नई दिल्ली/धनबाद, 30 जनवरी 2025: धनबाद सांसद धुल्लू महतो ने आज राष्ट्रपति भवन, दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट की और उन्हें श्री श्री रामराज मंदिर, चिटाही धाम में आयोजित वार्षिकोत्सव सह श्रीराम महायज्ञ में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा।यह महायज्ञ 4 फरवरी से 12 फरवरी तक आयोजित होगा, जिसमें देशभर से श्रद्धालु भाग लेंगे। सांसद धुल्लू महतो ने राष्ट्रपति मुर्मू को यज्ञ की तैयारियों और धार्मिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि यदि संभव हो तो वे स्वयं इस पावन आयोजन में शामिल होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान करें।

सांसद महतो ने इस मौके पर कहा कि चिटाही धाम झारखंड की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का केंद्र है, और इस वार्षिकोत्सव के माध्यम से रामराज्य की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान सांसद ने महायज्ञ की आध्यात्मिक और सामाजिक महत्ता पर भी चर्चा की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस पहल की सराहना की और महायज्ञ की सफलता की शुभकामनाएं दीं।

Leave a comment