Breaking News

पिकलबाल को ऊंचाइयों में ले जाने के लिए झारखंड के हर जिलों में बनाए जायेंगे सक्रिय संगठन: बी सुधीर

Share This News

धनबाद: झारखंड पिकल बॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बी सुधीर ने धनबाद स्थित अपने आवासीय कार्यालय में बताया कि झारखंड में खेल एवं खिलाड़ियों की असीम प्रतिभा है, जिसे निखारने एवं उचित मंच प्रदान करने की आवश्यकता है। इसी क्रम में पिकल बॉल खेल दिन-प्रतिदिन लोकप्रिय होता जा रहा है और अनेक खिलाड़ी इस खेल में प्रशिक्षण प्राप्त करने एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने की इच्छा जता रहे हैं खिलाड़ियों को संगठित मंच, व्यवस्थित प्रशिक्षण, संसाधन एवं प्रतियोगिताओं में भागीदारी के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राँची जिला पिकल बॉल एसोसिएशन का विधिवत गठन किया गया है। यह गठन झारखंड पिकल बॉल एसोसिएशन के सचिव प्रभात कुमार एवं उपाध्यक्ष बी. सुधीर के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। शीघ्र ही धनबाद समेत उन जिलों में जिला पिकल बॉल एसोसिएशन का गठन होगा।ओमकार मिश्रा ने कहा पिछले प्रतिस्पर्धाओं में झारखंड के पिकलबाल खिलाड़ियों ने बहुत ही उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है इन्हें बड़ा मंच सरकार के द्वारा मिलना चाहिए।रांची जिला पिकल बॉल एसोसिएशन में अध्यक्ष संजय पांडेय,उपाध्यक्ष मंजीत सिंह,सचिव ऋषि कुमार,संयुक्त सचिव सुमित कुमार,कोषाध्यक्ष योगेश कुमार,कार्यकारिणी समिति सदस्य में हृदीप पी. जनार्दन,दिलीप खलखो
मंगल सिंह जमूदा,मनोज तिवारी
सीमा रानी तिर्की,अजीत कुमार,
सुमन सिन्हा,विकास अग्रवाल,
भरत कुमार हैं। नवगठित एसोसिएशन का उद्देश्य राँची जिले में पिकल बॉल खेल को बढ़ावा देना, प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षित करना तथा जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सहभागिता सुनिश्चित करना है।एसोसिएशन शीघ्र ही प्रशिक्षण शिविर, कार्यशालाएं एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की रूपरेखा तैयार करेगा, जिससे युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिल सके।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment