राजगंज (धनबाद): धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र के धारकिरो ग्राम निवासी संजय कुमार तिवारी के ज्येष्ठ पुत्र संकेत कुमार तिवारी का चयन प्रखंड कृषि पदाधिकारी के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि पर पूरे धारकिरो ग्राम में खुशी की लहर है।इस अवसर पर धारकिरो ग्राम के युवाओं ने एकत्र होकर जश्न मनाया। वरिष्ठ अधिवक्ता पियूष कुमार तिवारी ने अपने भतीजे संकेत का मुंह मीठा कर बधाई दी। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी सुरेश चंद्र तिवारी ने संकेत को प्रगति और सच्चाई के पथ पर चलने का आशीर्वाद दिया।
इस मौके पर अधिवक्ता सुवीर कुमार तिवारी, अवनी कुमार तिवारी, अनुप कुमार तिवारी, भानु शंकर तिवारी, माणिक तिवारी, कार्तिक तिवारी, रुपेश कुमार तिवारी, श्यामल कुमार तिवारी, और एस. के. तिवारी उपस्थित थे।धारकिरो ग्राम शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति का उदाहरण बन चुका है। यहां से खनन अभियंता, सिंफर के निदेशक, सीआईएल के महाप्रबंधक, पुलिस अधिकारी, विधिक सेवा विशेषज्ञ, और शिक्षाविद जैसे कई प्रतिष्ठित व्यक्ति निकल चुके हैं। इस उपलब्धि ने ग्राम की गौरवशाली परंपरा को और आगे बढ़ाया है।