धनबाद: नुक्कड़ नाटक के जरिए सड़क सुरक्षा पर जागरूकता अभियान का आयोजन

Share This News

धनबाद, 11 जनवरी 2025:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शनिवार को जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी द्विवेदी के निर्देश पर डीटीओ कार्यालय परिसर, मेमको मोड़, सिटी सेंटर और शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

इस कार्यक्रम में लोगों को हिट एंड रन मामलों और गुड समेरिटन योजना के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, सभी उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

मौके पर एमवीआई शुभम कुमार, एमवीआई हरीश कुमार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, आरईए अमरेश कुमार, आईटी देवेंद्र कुमार और डीटीओ कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रेरित करना था।

Leave a comment