धनबाद: सदर अस्पताल में मरीजों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा, उपायुक्त ने किया निरीक्षण

Share This News

धनबाद, 10 जनवरी 2025: सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने की दिशा में जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए कई अहम निर्देश दिए।उपायुक्त ने कहा कि अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शहर के निजी अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं लेने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इस संबंध में निजी अस्पतालों के साथ बैठक होगी।

उन्होंने अस्पताल में अग्निशमन सुरक्षा पर भी जोर देते हुए कर्मियों को अग्निशमन यंत्रों के उपयोग का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के सिवरेज सिस्टम, भवन रख-रखाव, वार्ड, ओपीडी, स्टोर रूम, और आईसीयू का जायजा लिया गया। स्टोर रूम में दवाइयों की जांच के बाद उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में एक्सपायरी दवाएं नहीं रखी जाएं।

साथ ही हर विभाग के बाहर स्पष्ट साइन बोर्ड लगाने और मरीजों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को समझने की पहल की गई।निरीक्षण में अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानु प्रतापन, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ अमित कुमार, और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a comment