धनबाद: जनता दरबार में अपर समाहर्ता ने सुनीं समस्याएं, समाधान के लिए दिए निर्देश

Share This News

धनबाद समाहरणालय में आज अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार ने जनता दरबार का आयोजन कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना। जनता द्वारा जमीन विवाद, अवैध कब्जा, प्रदूषण, पानी की कमी, रोजगार, स्वास्थ्य, पेंशन, शिक्षा, और मुआवजे जैसे मामलों पर शिकायतें दर्ज कराई गईं।

अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए और जनता को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन उनकी समस्याओं को विधि सम्मत समाधान करने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।

Leave a comment