डुमरी विधायक जयराम महतो ने एसएनएमएमसीएच का निरीक्षण कर जताई नाराजगी, सरकारी अस्पतालों में सुधार की मांग

Share This News

धनबाद: डुमरी विधायक जयराम महतो ने शुक्रवार को एसएनएमएमसीएच अस्पताल का दौरा किया और विभिन्न वार्डों की स्थिति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक डॉ. संजय कुमार चौरसिया से अस्पताल की खामियों पर चर्चा की और सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया।

मीडिया से बातचीत में विधायक ने कहा, “अस्पताल की व्यवस्था बेहद नाजुक स्थिति में है। वार्डों में दुर्गंध और असुविधा है, जिससे मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है। इस मुद्दे को आगामी विधानसभा सत्र में उठाया जाएगा।”

विधायक ने सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल शुरू करने और 15 वर्षों से सेवा दे रहे आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मियों के नियमितीकरण की मांग भी की। उन्होंने सरकारी अस्पतालों में सुधार को अनिवार्य बताते हुए कहा कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो लोग निजी अस्पतालों की ओर मजबूरन रुख करेंगे।

सरकारी अस्पतालों को जनता की जरूरतों के अनुरूप बनाने के लिए विधायक ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सदन में प्रस्तुत करने की योजना बनाई है।

Leave a comment