दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए समावेशी शिक्षा पर एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित

Share This News

धनबाद: दिव्यांग बच्चों को शिक्षा के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जिला स्कूल बाबू डी में समावेशी शिक्षा पर एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसे एडीपीओ आशीष कुमार ने किया।

कार्यशाला में एपीओ अशोक पांडे ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चों का सम्मान और शिक्षा उनका अधिकार है। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे दिव्यांग बच्चों का 100% नामांकन सुनिश्चित करें और उनके दिव्यांग प्रमाण पत्र और यूनिक डिसेबिलिटी आईडी अनिवार्य रूप से बनवाएं।

कार्यशाला में स्पेशल एजुकेटर अखलाक अहमद और फिजियोथेरेपिस्ट अरविंद सिंह ने दिव्यांग बच्चों को सशक्त बनाने और उनके लिए विशेष प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्मुखीकरण में 300 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों की पहचान, उनके सर्वेक्षण, उन्हें सुविधाएं प्रदान करने, और बाधारहित वातावरण सुनिश्चित करने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।कार्यक्रम के सफल आयोजन ने दिव्यांग शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए सकारात्मक दिशा प्रदान की।

Leave a comment