सत्ता परिवर्तन नहीं, व्यवस्था बदलने आया हूं: नागेश्वर महतो उर्फ सप्पू महतो

Share This News

धनबाद: नगर निगम चुनाव की सरगर्मी के बीच वार्ड 29 के पार्षद प्रत्याशी नागेश्वर महतो उर्फ सप्पू महतो ने रविवार को अपना विजन साझा किया। 23 तारीख को होने वाली वोटिंग से पहले उन्होंने क्षेत्र की जनता के सामने विकास का एक ठोस खाका पेश करते हुए विरोधियों पर तीखा हमला बोला। बताया गया कि चुनावी मैदान में कई लोग आए हैं, लेकिन जनता को जुमला देने के लिए।

समस्याओं के खिलाफ संघर्ष का रहा है इतिहास:

सप्पू महतो ने कहा कि उनका यह चुनाव केवल पद के लिए नहीं, बल्कि क्षेत्र की दशा सुधारने के लिए है। उन्होंने पेयजल संकट पर गहरी चिंता जताते हुए कहा, “गर्मी में पानी के लिए जनता त्राहि-त्राहि करती है। मैंने इसके लिए पीएचडी विभाग और निगम को कई बार लिखित शिकायत दी और जनता के साथ धरने पर भी बैठा, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।” उन्होंने जर्जर सड़कों, बिजली की किल्लत और बेरोजगारी के कारण बढ़ती चोरियों को क्षेत्र के पिछड़ेपन का मुख्य कारण बताया।

बल्ला छाप से लगेगा छक्का:

पिछले पार्षदों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 13 वर्षों में निगम ने केवल जनता को छला है। उन्होंने आह्वान किया कि जिस तरह क्रिकेट में छक्का मारकर गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजा जाता है, उसी तरह इस बार बल्ला छाप पर बटन दबाकर भ्रष्ट तंत्र को बाहर करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्टिफिकेट में उनका नाम नागेश्वर महतो है, इसलिए मतदाता भ्रमित न हों और पर्ची पर इसी नाम को चुनें।

विकास का मॉडल और लोक-कल्याणकारी वादे:

नागेश्वर महतो पार्षद बनने के बाद के अपने संकल्पों को दोहराया।विकास कार्यों में पारदर्शिता: सरकारी राशि का शत-प्रतिशत उपयोग केवल क्षेत्र के विकास में होगा।डिजिटल सेवा: एक कॉल पर जनता को घर बैठे सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।वार्ड का विकेंद्रीकरण: पूरे क्षेत्र को 8 भागों में बांटकर अलग-अलग टीमें देखरेख करेंगी।सामाजिक सहयोग: जरूरतमंद युवतियों की शादी में आर्थिक व शारीरिक सहयोग, डेकोरेटर सेवाओं में विशेष छूट।शिक्षा पर जोर:10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों को आर्थिक मदद और सम्मान समारोह का आयोजन।

Leave a comment