धनबाद मंडल इंटर डिपार्टमेंटल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का सफलतापूर्वक समापन I

Share This News

धनबाद मंडल में आज आयोजित इंटर डिपार्टमेंटल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के फाइनल मैच का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ सम्पन्न हुआ। अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के फाइनल मैच इलेक्ट्रिक ओपी एवं ऑपरेटिंग विभाग के बीच खेला गया, जिसमें ऑपरेटिंग विभाग ने 16 रनों से इलेक्ट्रिक ओपी को हरा कर विजेता कप अपने नाम किया I मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र द्वारा विजेता एवं उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया | इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र ने कहा कि यह प्रतियोगिता केवल खेल भावना का उत्सव नहीं थी, बल्कि टीम-वर्क, अनुशासन और परिश्रम का जीवंत उदाहरण रही। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट कौशल और निष्पक्ष खेल का परिचय देकर सभी को प्रेरित किया।
मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र ने विजेता टीम को हार्दिक बधाई दी एवं उपविजेता टीम को भी समान प्रोत्साहन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि हार और जीत क्षणिक होती हैं, लेकिन खेल से प्राप्त आत्मविश्वास, सहयोग और धैर्य जीवनभर मार्गदर्शन करते हैं| मंडल रेल प्रबंधक ने आयोजन समिति, निर्णायकों, खेल अधिकारी एवं सभी सहयोगियों के प्रयासों की सराहना की, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफल एवं यादगार बन सका। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी खेल संस्कृति को प्रोत्साहित किया जाएगा।
इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन/पूर्व मध्य रेल, धनबाद की अध्यक्षा श्रीमती प्रिया मिश्र एवं अन्य सदस्याएं, मंडल के वरीय अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a comment