आगामी नगर निकाय निर्वाचन के आलोक में श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट (एसएसएलएनटी) महिला महाविद्यालय केंद्र में जारी मतदान पदाधिकारियों के प्रशिक्षण का अनुश्रवण प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी – सह – जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा द्वारा आज किया गया ।
प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए नोडल पदाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षकों द्वारा दी जा रही जानकारियों को गंभीरता से सुनें और उसका मतदान के दिन अनुपालन करें। उन्होंने मतपत्र को मोड़ने तथा मतपेटिका को सील करने के तरीके को त्रुटि रहित करने को कहा।
इसके पूर्व उप निर्वाचन पदाधिकारी – सह – जिला पंचायत पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार बाउरी द्वारा भी प्रशिक्षण केंद्र का अनुश्रवण किया गया। उन्होंने कहा कि प्रपत्रों को सही तरीके से भरने को कहा।
प्रशिक्षण को बेहतर तरीके से संचालित करने में मुख्य प्रशिक्षक श्री दिलीप कुमार कर्ण, श्री संजय कुमार, श्री राज कुमार वर्मा, श्री कुमार वंदन, श्री उमेश लाल, श्री रामलखन कुमार, श्री रमाशंकर तिवारी, श्री मदन नायक, श्री प्रभात वर्मा, श्री नीरज प्रसाद, श्री अंकित वासन, श्री नवीन कुमार राय, श्री अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।