जनता के प्यार ने एक बार फिर से मुझे उतारा है मैदान में:- इंदु सिंह

Share This News

धनबाद। नगर निगम चुनाव की सरगर्मी के बीच मेयर प्रत्याशी इदु सिंह पूरी सक्रियता के साथ क्षेत्र में उतर चुकी हैं। आचार संहिता के नियमों का पालन करते हुए उन्होंने धनबाद के हीरापुर मनईतांड, गजुआतांड केंदुआ करकेंद समेत ज़िले के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया।

​जनसंपर्क के दौरान इंदु सिंह का जनता ने गर्मजोशी से स्वागत किया। महिलाओं और बुजुर्गों युवाओ के बीच पहुँचकर उन्होंने अपनी बात रखी और शहर के विकास के लिए अपना दृष्टिकोण साझा किया।

​जनता का स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी पूँजी​भावुक होते हुए इंदु सिंह ने कहा कि जनता के बीच जाने पर उन्हें जो अपनापन मिल रहा है, वह अनमोल है। उन्होंने संवाद के दौरान कहा मैं जनता के बीच जा रही हूँ और उनका अपार समर्थन और प्यार मुझे मिल रहा है। लोगों का यही आशीर्वाद मुझे शक्ति देता है। इस बार फिर से मैदान में हूँ ताकि अधूरे कार्यों को पूरा कर सकूँ और धनबाद को एक बेहतर पहचान दिला सकूँ।

क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा
​जनसंपर्क के दौरान इंदु सिंह ने केवल अपनी बात नहीं कही, बल्कि लोगों की समस्याओं को भी धैर्यपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि सेवा है। स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं ने उन्हें माला पहनाकर और तिलक लगाकर जीत की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं।

Leave a comment