धनबाद नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड नंबर 6 से पार्षद प्रत्याशी अंजू देवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। नामांकन के बाद उन्होंने क्षेत्र की बदहाली पर चिंता जताते हुए कहा कि उनका वार्ड हर स्तर पर पिछड़ा हुआ है और अब तक विकास के नाम पर जनता को केवल ठगा गया है। उन्होंने वादा किया कि जीत के बाद सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। अंजू देवी के पक्ष में जेएलकेएम के सदस्य पूरी ताकत से प्रचार में जुटे हुए हैं। खास बात यह है कि प्रसिद्ध खोरठा गायक सतीश दास ने भी क्षेत्र के जनता से अंजू देवी के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। समर्थकों का मानना है कि इस बार वार्ड 6 की जनता बदलाव के मूड में है।