स्ट्रीट डॉग के टीकाकरण तथा नसबंदी के लिए गोविंदपुर में शेल्टर होम बनाने के निर्देश
आज दिनांक 3 फरवरी 2026 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग एवं गव्य विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं एवं विभिन्न कार्यक्रम की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई।
इस दौरान मुख्यमंत्री पशुधन वितरण योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, एफएमडी टीकाकरण योजना, एनएआईपी कार्यक्रम अंतर्गत AI ,PD , एवं Calving की समीक्षा, पशुपालन विभाग के चिकित्सा कार्य, बंध्याकरण कार्य की समीक्षा समेत अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की गई।
इस दौरान उपायुक्त श्री आदित्य रंजन द्वारा उपरोक्त योजनाओं एवं कार्यक्रम पर संतोष प्रकट किया गया साथ ही योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। साथ ही मुख्यमंत्री पशुधन वितरण योजना अंतर्गत गाय, पशु पक्षी शत प्रतिशत वितरण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए
एनिमल बर्थ कंट्रोल कार्यक्रम अंतर्गत स्ट्रीट डॉग के वैक्सीनेशन तथा नसबंदी के लिए शेल्टर होम बनाने का प्रपोजल भेजने का निर्देश दिया गया। इसके लिए गोविंदपुर में स्थल चिन्हित करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।
मौके पर उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर बृजेश कुमार, पशु शल्य चिकित्सक डॉक्टर धनंजय कुमार सिंह, अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर पुष्पा कुमारी समेत कई अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।