Breaking News

उप विकास आयुक्त ने किया विद्यालयों व हैचरी का भ्रमण

Share This News

बोर्ड परीक्षा में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने जिले में आज से शुरू हुई माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल गोसाईंडीह तथा उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल प्रधानखंता का भ्रमण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने संबंधित विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों को परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

तत्पश्चात उन्होंने बलियापुर प्रखंड अंतर्गत जगदीश पंचायत के मोहनपुर गांव में स्थित सोनाली ब्रीड के हैचरी यूनिट का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान संपूर्ण हैचरी यूनिट का विस्तृत जायजा लिया। यूनिट की कार्यप्रणाली एवं वर्किंग स्ट्रक्चर का निरीक्षण किया। इस क्रम में उत्पादन प्रक्रिया, रख-रखाव एवं संचालन व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही जेएसएलपीएस से हैचरी यूनिट को बेहतर बनाने में और क्या सहायता प्रदान की जा सकती है, का आकलन किया।

भ्रमण के दौरान उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज के साथ डीपीएम, जेएसएलपीएस, बीपीएम, जेएसएलपीएस तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Leave a comment