महापौर के पद के लिए 11 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Share This News

नगर निकाय चुनाव में महापौर के पद के लिए सोमवार को 11 प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी श्री बाल किशोर महतो तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी श्री विशाल कुमार पांडेय के समक्ष नामांकन दाखिल किया।

महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल करने वालों में श्रीमती लक्ष्मी देवी, श्री रवि चौधरी, श्री कृष्ण चंद्र सिंह राज, श्री शमशेर आलम अंसारी, श्री दिलीप कुमार, श्री विनोद कुमार सिंह, डॉ नीलम मिश्रा, डॉ सुशील कुमार, श्री प्रकाश कुमार, मोहम्मद जावेद इकबाल एवं श्री रवि बुंदेला शामिल है।

Leave a comment