70 प्रथम-बार उड़ान भरने वाले बच्चों के लिए 2 दिनों का सपनों का सफर
[नई दिल्ली – राष्ट्रपति भवन और संसद का भ्रमण]
धनबाद :राउंड टेबल इंडिया के एरिया 16 ने अपने प्रमुख आयोजन फ्लाइट ऑफ फैंटेसी का एक ऐतिहासिक संस्करण 2 और 3 फरवरी 2026 को आयोजित किया है। धनबाद, रांची, जामशेदपुर, झारसुगड़ा, रौड़केला, संबलपुर, कटक और भुवनेश्वर से 70 वंचित छात्रों और उनके शिक्षकों ने पहली बार हवाई यात्रा का आनंद लिया, जिससे 70 जीवन सीधे प्रभावित हुए।इन बच्चों ने संसद भवन और राष्ट्रपति भवन का भ्रमण किया, जिसका आयोजन नई दिल्ली के टेबलर्स ने किया था। दो-दिवसीय कार्यक्रम में शैक्षिक भ्रमण, मनोरंजन, सांस्कृतिक अनुभव और प्रेरणादायक संवाद शामिल थे, जो इन बच्चों के सपनों को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किए गए थे। एक लाभार्थी ने कहा यह उड़ान सिर्फ एक यात्रा नहीं है, यह एक बेहतर भविष्य की उड़ान है। एरिया अध्यक्ष टैबलेट अभिजीत मोहंती ने कहा हम इन युवा मिंद्स को सशक्त बनाने पर गर्व महसूस करते हैं।एरिया 16 ने 2010 में एफओएफ की शुरुआत की, और तब से 10,000 से अधिक बच्चों को सपने देखने के लिए पंख दिए गए हैं।इस मिशन का नेतृत्व एरिया चेयरमैन अभिजीत मोहंती,एरिया एफ ओ एफ कन्वेनर्स एलएनएफ टीआर हर्षवर्धन कंदोई, एलएमएफ टीआर विनीत लोहरीवाल, चेयरमैन धनबाद राउंड टेबल 342, टीआर सूरज सरिया ने किया।राउंड टेबल इंडिया एक गैर-राजनीतिक, गैर-धार्मिक संगठन जो सेवा, साथीपन और सद्भावना को बढ़ावा देता है। 16 एरिया का खास फोकस है शिक्षा के माध्यम से स्वतंत्रता। बच्चों के लिए 9,272+ क्लासरूम बनाये, 3,782 परियोजनाओं में, 10.2 मिलियन बच्चों को प्रभावित किया। 3.67 मिलियन वर्ग फुट क्षेत्र निर्मित किया ।कुल निवेश 500+ करोड़ रूपये। फ्रीडम इंडिया टेबल एरिया 16 का फ्रीडम टू एजुकेशन सिर्फ एक मॉटो नहीं है, यह एक वादा है।