धनबाद :भारत सेवाश्रम संघ के तत्वाधान में रविवार 1 फरवरी को भूइफोड मंदिर प्रांगण में भारत सेवाश्रम संघ के संस्थापक आचार्य श्रीमत स्वामी प्रणवानन्दजी महाराज की 130 वीं जयंती तथा माघी पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में प्रातः 4 बजे से मंगल आरती, संघगीता, श्रीमदभागवत गीता, चण्डीपाठ, भजन कीर्तन, भवन पूजा, आरती, अन्नकुट तथा महाप्रसाद वितरण, एवं जरूरतमंदों के बिच 150 कम्बल, वस्त्र वितरण आदि अनुष्ठान संपन्न हुआ तथा हजारो भक्त -वृन्द महा समारोह में उपस्थित होकर पूण्य एवं महा प्रसाद प्राप्त कर समारोह में सफल बनाये। उस कार्यकम को सफल बनाने में मुख्यतः स्वामी प्रयागत्मानन्द जी महाराज एवं सन्यासी शुभम मित्र, सुबोध पाण्डेय (वावाई), रेखा मंडल, डॉ बी गुहा, सुदीप चैटर्जी, भोगेन्द्र राम, सुदर्शन सिंह, मिटू दास, रुपा भट्टाचार्य,जयदेव हलघर, प्रताप मल्लिक, सतीश कुमार राजू बास्की, जयदेव हलधर, समर बनर्जी, डोरा मंडल, खेदन महतो, संजय सेनगुप्ता आदि भक्तजन का पूर्ण रूप से योगदान रहा और उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाये।