धनबाद: सर्वोत्तम प्रयास फाउंडेशन एवं सेफजोन डिजिटल असेट्स प्राइवेट लिमिटेड का रविवार 1 फरवरी को सफलतापूर्वक राष्ट्रीय सेमिनार के साथ-साथ संस्था का प्रधान कार्यालय का उद्घाटन मेन जीटी रोड,देवली में समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। यहां स्थानीय मुखिया शांतिराम रजवार, संस्था के चेयरमैन सुबल दास, सीईओ शरीफ मंसूरी, मैनेजिंग डायरेक्टर एडवोकेट रमन कुमार व जनरल सेक्रेटरी मुशाहिद आलम के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस दौरान झारखंड समेत कई अन्य प्रदेशों से काफी संख्या में लोग कार्यक्रम में उपस्थित हुए।
इस दौरान अपने संबोधन में संस्था के चेयरमैन सुबल दास ने कहा कि संस्था समाज सेवा, जन सेवा के क्षेत्र के साथ-साथ महिलाओं की सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार में आत्मनिर्भर, बेरोजगारों को रोजगार सहित कई तरह की जनकल्याणकारी कार्य करती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार लोगों का जुड़ाव संस्था से लगातार हो रहा है, तो निश्चित रूप से यह संस्था आने वाले समय में बहुत बड़ा स्वरूप लेकर समाज सेवा व जन सेवा में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। संस्था के सीईओ शरीफ मंसूरी व लीगल एडवाइजर रमन कुमार ने कहा कि संस्था का हर काम लीगल तरीके से होता है। हमारा उद्देश्य गरीब जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाना तथा देश के कोने-कोने में पहुंचकर अंतिम पायदान पर खड़े गरीबों जरूरतमंदों की सेवा करना प्रमुख रहा है। कहा कि आज चंद महीने में संस्थाओं के बैनर तले जितना जन कल्याणकारी व समाज सेवा किया गया है वह काबिले तारीफ है।कार्यक्रम को प्रोफेसर महेश्वर प्रसाद महतो, बाबूलाल दास, मधुसूदन मंडल, श्याम बिहारी यादव, भोलानाथ विश्वकर्मा, आनंद प्रकाश, शेफाली मल्लिक, शशि भूषण शाह, कृष्ण दत्त तिवारी, मनीषा भारती, माया देवी, गुड़िया देवी, रिंकू देवी, संतोष गौतम, दिनेश चंद्र महतो, सुनील कुमार मोदक ने भी संबोधित किया।मंच का संचालन प्रीति कुमारी एवं सीईओ शरीफ मंसूरी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ो के संख्या में लोग उपस्थित थे।