Breaking News

वार्ड 30 की पार्षद प्रत्याशी निर्मला देवी ने किया नामांकन, रैली के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन,समर्थकों का उमड़ा सैलाब

Share This News

धनबाद में नगर निगम चुनाव का बिगुल बजते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। शनिवार को वार्ड नंबर 30 की पार्षद प्रत्याशी निर्मला देवी ने भारी जनसमर्थन और ढोल-नगाड़े व गाजे-बाजे के साथ अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने एक विशाल रैली निकालकर अपनी चुनावी ताकत का अहसास कराया।
रैली का आगाज मनईटांड़ भोक्ता शिव मंदिर प्रांगण से हुआ। यहां निर्मला देवी ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर जीत का आशीर्वाद लिया। मंदिर से निकलते ही समर्थकों का उत्साह चरम पर था। ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते कार्यकर्ता और जीत हमारी होगी के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। नामांकन रैली मनईटांड़ छठ तालाब, गोल बिल्डिंग, गजुआटांड़, बरमसिया, चिरागोरा और हीरापुर जैसे प्रमुख इलाकों से होकर गुजरी। रैली में केवल युवा ही नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हुए, जो निर्मला देवी के प्रति जनता के भरोसे को दर्शाया गया। रास्ते में जगह-जगह स्थानीय निवासियों ने फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए समर्थकों का यह हुजूम रणधीर वर्मा चौक पहुंचा। रैली के दौरान निर्मला देवी ने जनता का अभिवादन स्वीकार किया और क्षेत्र के विकास का संकल्प दोहराया। उनके समर्थकों का मानना है कि पिछले कार्यों और जनता से सीधे जुड़ाव के कारण इस बार वार्ड 30 में उनकी जीत सुनिश्चित है। वहां से अपने प्रस्तावक के साथ समाहरणालय पहुंचे।

Leave a comment