पीएमयू में कार्यरत कर्मियों के लिए ओरिएंटेड परीक्षा आयोजित करने का निर्देश

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आज प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत जिला एवं प्रखंड स्तरीय पीएमयू में कार्यरत कर्मियों के सेवा अवधि विस्तार के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित कर्मियों के कार्य निष्पादन का मूल्यांकन करने का निर्देश दिया। साथ ही योजना से जुड़ी उनकी जानकारी परखने के लिए ओरिएंटेड परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि कर्मियों की दक्षता एवं कार्य गुणवत्ता के आधार पर ही सेवा अवधि विस्तार पर निर्णय लिया जाएगा।

बैठक में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, निदेशक डीआरडीबी श्री राजीव रंजन, डीएलएओ श्री राम नारायण खालको, डीआईओ श्रीमती सुनीता तुलस्यान, पीएचईडी 2 के कार्यपालक अभियंता श्री मुकेश कुमार मंडल, जिला समन्वयक श्री सुशांत कुमार, कार्यालय सहायक श्री संतोष कुमार गुप्ता मौजूद थे।

Leave a comment