उप विकास आयुक्त ने मिश्रित भवन सहित अन्य कार्यालयों का किया निरीक्षण

Share This News

उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने आज मिश्रित भवन, जिला परिवहन कार्यालय तथा जिला परिषद का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान उन्होंने संपूर्ण परिसर की साफ सफाई करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर आज मिश्रित भवन, जिला परिवहन कार्यालय तथा जिला परिषद का भ्रमण किया है। इस दौरान सभी कार्यालयों एवं परिसर की साफ सफाई करने, गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करने, कार्यालय भवन की आकर्षक विद्युत साज सज्जा करने सहित अन्य दिशा निर्देश दिए हैं।

Leave a comment