दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 82वां जन्मदिवस जदयू नहीं—झामुमो ने मनाया ‘लोक कल्याणकारी दिवस’ के रूप में, कंबल वितरण

Share This News

धनबाद (झरिया):
धनबाद जिला के झरिया विधानसभा अंतर्गत डिगवाडीह राम परीखा सुपर मार्केट परिसर में झारखंड अलग राज्य के अग्रणी नेता, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन के 82वें जन्मदिवस के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद महानगर के तत्वावधान में इस दिवस को लोक कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता धनबाद महानगर उपाध्यक्ष मदन राम ने की, जबकि संचालन संगठन सचिव शिवकुमार यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय मीडिया पैनलिस्ट डॉ. नीलम मिश्रा उपस्थित रहीं।

मुख्य अतिथि डॉ. नीलम मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और राज्य में विकास कार्यों को जानबूझकर रोका जा रहा है, जिसे झारखंड की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मदन राम ने कहा कि धनबाद में भाजपा के सांसद और झरिया में भाजपा के विधायक होने के बावजूद कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण जैसे कार्य नहीं किए गए, जबकि यह जिम्मेदारी आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के कर्मठ कार्यकर्ता निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता झारखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिव्यांग बोर्ड के सदस्य हारून रशीद, आशीष सिन्हा, महानगर संगठन सचिव कुणाल चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष राजू प्रमाणिक, संगठन सचिव सुधीर यादव, राजेश तुरी, झरिया नगर अध्यक्ष फरीद मलिक, नगर सचिव दिलीप रवानी, जोगिंदर हरि, उपाध्यक्ष जाहिद शेख, इम्तियाज अंसारी, गौतम हरि, भगवान सिंह, मनीष कुमार, बोलाई सिंह, जसीम अंसारी, महेंद्र कुमार, रोहित कुमार, राजा टूरी, पिंटू गुप्ता, प्रीतम कुमार, अनिल गुप्ता, आदित्य नारायण, शमशाद, अजय पासवान, गौरी शंकर, किशोर रवानी, कार्तिक तिवारी, सद्दाम खान, अरमान, फागुन रवानी, वीरेंद्र कुशवाहा, मुन्ना खरवार, निवारण नापित, महफूज आलम, राजू पंडित, अनवर अंसारी, मनीष सिंह सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment