शक्तिनगर के निवासियों ने शक्ति नगर एकता मंच का गठन कर बैठक किया
धनबाद नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 31 के जोड़ा फाटक, कब्रिस्तान रोड स्थित शक्ति नगर में समस्याओं को लेकर नवगठित शक्ति नगर एकता मंच के सदस्यों के द्वारा शक्ति नगर की मुख्य रूप से विगत कई वर्षों से पीने की पानी की समस्या वार्ड में गंदगी,स्ट्रीट लाइट की समस्या, स्थानीय लोगों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से रात्रि गश्ती बहाली के लिए एक बैठक आयोजित की गई। समिति के कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं पूर्व झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व युवा जिला सचिव लखी शर्मा ने बताया कि शक्ति नगर की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। साथ ही स्थानीय निवासियों ने बताया कि वार्ड की शक्ति नगर में 42 ऐसे घर है जो विगत कई वर्षों से पेयजल की समस्या से त्रस्त है जिनके नलों में पानी नहीं आती, गलियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। कभी-कभार ही सफाईकर्मी दिखाई देते हैं।लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम के अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं देते। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया कि सफाई से जुड़ी योजनाएं कागजों तक ही सीमित हैं नियमित कचरा उठाव नहीं होने से लोगों को मजबूरी में सड़क किनारे या खाली जगहों पर कचरा फेंकना पड़ता है। इससे पूरे इलाके में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है।स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि वार्ड की स्थिति सुधर सके और लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। शक्ति नगर एकता मंच के मुकेश अरोड़ा ने बताया की अगर समस्या का समाधान समय पर नहीं हुआ तो शक्ति नगर के निवासी जोरदार आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट