Breaking News

धनबाद के रेलवे स्टेशन परिसर में झारखंड के पुरोधा कहे जाने वाले स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की मनाई गई पुण्यतिथि

Share This News

धनबाद के स्टेशन परिसर में झारखंड के पुरोधा विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि मनाई गई। जेएमएम के टुंडी विधायक मथुरा महतो, जिला अध्यक्ष लखीसोरेन और नेत्री नीलम मिश्रा ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर विधायक मथुरा महतो ने कहा कि विनोद बिहारी महतो ने शिक्षा के प्रति युवाओं में अलख जगाया। उनका नारा “पढ़ो और लड़ो” आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक थे और झारखंड निर्माण में उनका अहम योगदान रहा।

नेत्री नीलम मिश्रा ने कहा कि महतो ने झारखंड के लोगों के उत्थान के लिए काम किया। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। जिला अध्यक्ष लखीसोरेन ने कहा कि महतो हक और अधिकार के लिए लड़ने वाले नेता थे, उनकी प्रेरणा से हम आगे बढ़ रहे हैं।

इस अवसर पर झारखंड फुटपाथ संघ के लोगों ने भी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Leave a comment