★ 25 वर्षों की यात्रा – संस्कृति, विकास और उम्मीदों की कहानी
★ विद्यालयों में पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
राज्य सरकार द्वारा झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में झारखंड के वीर सपूतों के इतिहास से संबंधित जन-जागरूकता, झारखड़ की संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहन देने हेतु विविध कार्यक्रमों के आयोजन किया जा रहा हैं।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार आज दिनांक 12 नवंबर 2025 को झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जिला के सरकारी विद्यालयों में पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें पेंटिंग में 37721 और निबंध में 32582 बच्चों ने भाग लिया।