*एक विधायक ऐसा भी,निजी वेतन से आर्थिक सहयोग*

Share This News

17/10/2025 धनबाद (AKS डेस्क): डुमरी विधानसभा क्षेत्र के डुमरी प्रखंड के योगीडीह निवासी काजल कुमारी कराटे की होनहार खिलाड़ी हैं। हालाँकि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए उन्हें आवश्यक कराटे किट नहीं मिल पा रही थी। यह समस्या तीन दिन पहले काजल ने डुमरी विधायक जयराम महतो को बताई। विधायक ने तुरंत अपने निजी वेतन से किट खरीदने का सहयोग किया।

काजल 28 अक्टूबर को यूपी के प्रयागराज में होने वाली राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी। विधायक ने कहा कि काजल एक निर्धन परिवार से आती हैं, और जब भी वह ऐसे होनहार बच्चों को देखते हैं, उन्हें अपने बचपन की यादें ताज़ा हो जाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी क्षमता के अनुसार ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों के लिए हमेशा मददगार बनने का प्रयास करेंगे।

विधायक ने काजल को शुभकामनाएँ दीं और उम्मीद जताई कि वह प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर लौटेंगी।

Leave a comment