“ज़रूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही ‘थ्रेड्स ऑफ केअर’ का असली उद्देश्य है” – संकल्प अग्रवाल…

Share This News

झरिया में मारवाड़ी युवा मंच ने आयोजित किया वस्त्र वितरण अभियान

झरिया (JHARIA): मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा ने “Threads of Care” अभियान के तहत झरिया के विभिन्न इलाकों और धनबाद रेलवे स्टेशन (साउथ साइड गेट) के पास जरूरतमंद लोगों को वस्त्र वितरित किए। इस कार्यक्रम का नेतृत्व संकल्प अग्रवाल और सनी अग्रवाल ने किया।

संकल्प अग्रवाल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य केवल वस्त्र बांटना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना और समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि मंच के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी और स्थानीय लोगों के सहयोग ने इस अभियान को सफल बनाया।

सनी अग्रवाल ने बताया कि पिछले 15 दिनों से मंच के युवा सदस्यों ने समर्पण और मेहनत के साथ वस्त्रों का संग्रहण, छंटाई और पैकिंग किया, जिससे आज का वितरण कार्यक्रम सुव्यवस्थित और सम्मानजनक ढंग से संपन्न हुआ।

इस सामाजिक पहल के लिए अग्रवाल धर्मशाला, अग्रसेन भवन और ब्राह्मण भवन में संग्रह केंद्र बनाए गए थे, जहाँ झरिया वासियों ने उपयोगी पुराने वस्त्र दान कर इस नेक कार्य में भाग लिया। एकत्रित वस्त्रों को मंच के सदस्यों द्वारा जरूरतमंदों तक सम्मानपूर्वक पहुँचाया गया।

यह अभियान अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम “आनंद सबके लिए” का हिस्सा था।

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, कार्यक्रम संयोजक संकल्प अग्रवाल एवं सनी अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, दिनेश शर्मा, मयंक केजरीवाल, हितेन शर्मा, सुनीता खंडेलवाल और अन्य सदस्य उपस्थित रहे। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सेवा भावना, आपसी सहयोग और सकारात्मक बदलाव का संदेश फैलाते हैं।

Leave a comment