जब विश्वविद्यालय परिसर में गूंजा श्रीराम नाम सत्य है, मेरा वीसी मर गया

Share This News

धनबाद के विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में आज ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देख हर कोई ठिठक गया.

कंधों पर पुतला, हाथों में झंडे और जुबां पर नारे श्रीराम नाम सत्य है, सबकी यही गत है.

ये कोई अंतिम यात्रा नहीं थी, बल्कि विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली के मृत विवेक की प्रतीकात्मक शव यात्रा थी.

आजसू छात्र संघ के कार्यकर्ताओं ने वीसी, रजिस्ट्रार, पीएचडी सेल और डीएसडब्ल्यू के खिलाफ यह अनोखा प्रदर्शन करते हुए पूरे परिसर में जुलूस निकाला.

छात्रों का कहना था यह पुतला विश्वविद्यालय प्रशासन के अंदर मर चुकी संवेदनशीलता और छात्रहितों की अनदेखी का प्रतीक है.

छात्रों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है, निर्णयों में पारदर्शिता नहीं है और मनमानी चरम पर है.

उन्होंने दो टूक कहा कि
जब तक छात्रहितों का सम्मान नहीं होगा, तब तक यह विरोध थमेगा नहीं, बल्कि हर आवाज और बुलंद होगी.

धूप में तपते चेहरों और जोश से भरे नारों के बीच यह प्रदर्शन आजसू छात्र संघ के उस असंतोष की कहानी कह गया, जो अब चुप रहने को तैयार नहीं.

Leave a comment