धनबाद में बहुजन समाज की रैली — EVM हटाने, जातीय जनगणना और आरक्षण की मांग

Share This News

धनबाद में आज मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा और राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के संयुक्त बैनर तले जिला स्तरीय जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। रैली में संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए बहुजन समाज के अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों को उठाया गया। नेताओं ने मांग की कि सभी चुनावों में EVM हटाकर बैलेट पेपर लागू किया जाए, पिछड़े वर्ग और अन्य जातियों की जातीय जनगणना कराई जाए, SC/ST/OBC कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण दिया जाए, और धार्मिक समुदायों पर होने वाले भेदभाव, हिंसा और उत्पीड़न के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। ज्ञापन जिलाधिकारी धनबाद को सौंपा गया और चेतावनी दी गई कि यदि इन मुद्दों का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन देशव्यापी जेल भरो और चरणबद्ध विरोध प्रदर्शन के रूप में जारी रहेगा

Leave a comment