धनबाद। आज धनबाद हीरापुर स्थित चिल्ड्रन पार्क में श्री श्री श्यामा पूजा कमेटी के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया । जिसमें कमेटी के अध्यक्ष विकास रंजन उर्फ पप्पू सिंह ने बताया कि हीरापुर झरनपाड़ा पार्क मार्केट ग्राउंड में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी काली पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा। श्री श्री श्यामा पूजा कमेटी ने इसकी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं और पंडाल को इको-फ्रेंडली थीम पर तैयार किया जा रहा है। जिसमें पंडाल बनाने में तार का पत्ता खजूर का पत्ता खजूर का छाल खजूर फल नारियल का छिलका नारियल रस्सी बेल का फल पान फल अशोक पत्ता पउआ लकड़ी बांस का छिलका मशरूम केले का छिलका एवं अन्य सामग्री में का उपयोग किया जा रहा है । श्री श्री श्याम पूजा समिति झरना पड़ा पंडाल निर्माण पर करीब 12 लाख रुपये और पूरी पूजा में लगभग 20 लाख रुपये का खर्च अनुमानित है। काली पूजा का आयोजन लगातार 46वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है और इस वर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा ।
काली पूजा की तिथि और समय:
- काली पूजा 20 अक्टूबर 2025, सोमवार के दिन मनाई जाएगी।
- निशिता काल पूजा मुहूर्त: 20 अक्टूबर रात 11:55 बजे से 21 अक्टूबर रात 12:44 बजे तक
पूजा की तैयारियों के बारे में बताते हुए कमेटी के अध्यक्ष विकास रंजन उर्फ पप्पू सिंह ने बताया कि पंडाल को प्राकृतिक सामग्रियों से बनाया जा रहा है। यह पंडाल पर्यावरण संरक्षण को समर्पित होगा। इस अवसर पर मेले का भी आयोजन किया जाएगा, जो 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक चलेगा. मौके पर कमेटी के दिनेश प्रधान, दिवेन तिवारी, विकास चौधरी, टिंकू सिंह समेत कमेटी के अन्य सभी सदस्य मौजूद थे।