बीएस महिला कॉलेज में धूमधाम से हुआ डांडिया आयोजन

Share This News

धनबाद। नवरात्रि के शुभ अवसर पर शनिवार को लुबी सर्कुलर रोड स्थित बीएस महिला कॉलेज में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार से कॉलेज में नवरात्रि की छुट्टियां शुरू हो रही हैं, जिसके पहले छात्राओं ने डांडिया नाइट का भरपूर आनंद लिया।

कॉलेज की प्राचार्य ने कहा कि डांडिया हमारी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। यह सिर्फ गुजरात तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे भारत में इसे धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने छात्राओं को संस्कृति और परंपरा से जुड़े रहने का संदेश दिया।

डांडिया कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन से न केवल त्योहार का आनंद मिलता है बल्कि आपसी मेलजोल और अपनी परंपरा को करीब से जानने का अवसर भी मिलता है।

Leave a comment