आज स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान के अंतर्गत धनबाद मंडल में “स्वच्छ भोजन पहल” का आयोजन किया गया |

Share This News

आज दिनांक 26.09.25 को स्वच्छता ही सेवा – 2025 अभियान के दसवें दिन के अवसर पर धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं रेल परिसरों में “स्वच्छ भोजन पहल” का आयोजन किया गया। इस पहल के अंतर्गत यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही भोजन सुविधा हेतु लगाए गए फूड स्टॉलों का निरीक्षण किया गया तथा भोज्य पदार्थों की गुणवत्ता की जाँच की गई। साथ ही स्वच्छता बनाए रखने हेतु स्टेशनों पर कीट एवं कृंतक नियंत्रण अभियान भी चलाया गया, जिसके अंतर्गत कीटनाशक दवाओं एवं अन्य रोगों से बचाव करने वाली रासायनिक दवाओं का छिड़काव किया गया, जिससे यात्रियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सके।

Leave a comment