आज दिनांक 26.09.2025 को पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सिंह के दिशा निर्देश में रेलवे कॉलोनी, हाजीपुर स्थित “Little Angel’s Play School” में दुर्गा पूजा के अवसर पर बच्चों को दशहरा और इससे जुड़े हमारे संस्कृति के बारे में शिक्षकों द्वारा पारंपरिक कथा के माध्यम से बताया गया। त्योहारों को आनंद और श्रद्धापूर्वक किस तरह से मनाया जाना चाहिए यह भी समझाया गया। बच्चों ने कार्यक्रम में काफी उत्साहपूर्वक एवं आनंद के साथ भाग लिया । सभी बच्चों को इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन द्वारा उपहार स्वरूप चॉकलेट दिया गया।
इस अवसर पर शिक्षकों के द्वारा विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को प्रारंभिक शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया जिसके फलस्वरूप वो अपने भविष्य को संवार सके।
पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन,हाजीपुर द्वारा संचालित लिटिल एंजिल्स प्ले स्कूल, रेलवे कॉलोनी तथा उसके आस पास रहने वाले परिवार के बच्चों के लिए काफी लोकप्रिय हो रहा है।
