दुर्गा पूजा शांति समिति की बैठक, सुरक्षा और सुविधाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

Share This News

दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से टाउन हॉल में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीसी एसएसपी सिटी एसपी ग्रामीण एसपी , एसडीओ डीएसपी। कई थाना प्रभारी ओर शांति समिति के सदस्य कई अधिकारी मौजूद थे। बैठक के दौरान स्थानीय लोगों और पूजा समितियों ने अधिकारियों के सामने अपनी अपनी समस्याएं रखीं। इनमें शहर की जर्जर सड़कों को ठीक करने, बिजली व्यवस्था में सुधार लाने और पानी की समस्या ज्यादा लोगो ने रखी हाल ही में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई एक घटना के दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग प्रमुख थी। लोगों ने यह भी मांग की कि निर्दोष लोगों को इस मामले में बचाया जाए जिला प्रशासन इस बार सभी पंडालों में सीसीटीवी से निकरानी करेगी दुर्गा पूजा में इस बार 8 हजार पुलिस कर्मी सभी पंडालों में ओर कुछ सादे लिबाज में नजर रखेंगे कई समाजसेवी ने पंडाल के पास अवैध रूप से दारू दुकान को बंद कराने का आग्रह किया निरसा के समाज सेवी गुरमीत सिंह डांग ने कहा कि निरसा दुर्गा पूजा घूमने आने वाले लोगों ओर पुलिस प्रशासन पत्रकारों के लिए चाय बिस्किट और रात का लंगर हम लोगों की तरफ़ से रखा गया है बैठक खत्म होने पर धनबाद जिला की पूर्व डीसी रही बिला राजेश को श्रद्धांजी दी गई मौके पर टुंडी विधायक जिला परिषद अध्यक्ष जिला परिषद उपाध्यक्ष नगर आयुक्त कई समाज सेवी उपस्थित रहे

Leave a comment